बंगरा। मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रहा ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया, जिससे वह डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और पलट गया। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिससे सामने से आ रहे अन्य वाहनों से टक्कर नहीं हुई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए दोनों ओर यातायात प्रभावित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। मशीन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारु कराया गया। संवाद