फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैलियों के लिए जल्द लें अनुमति

Tue, 17 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि चुनाव में रैलियों की अनुमति के लिए रिटर्निंग अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। सभी पार्टियां इसके लिए अनुमति ले लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि सभी दल बूथ लेबल एजेंट की सूची उपलब्ध करा दें, ताकि स्वीप कार्यक्रम में सभी का सहयोग लिया जा सके। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा, इसके लिए गांव- गांव में रैली निकाली जाएगी।

एडीएम रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि जिला के 160 पोलिंग बूथों पर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इसमें झांसी सदर में 24 बूथ, बबीना में 24 बूथ, मऊरानीपुर में 35 बूथ और गरौठा में 29 बूथों पर उच्च अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन



बसपा ने मांगा प्रदर्शनी मैदान
बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री की चुनावी रैली के लिए प्रदर्शनी मैदान मांगा है। अभी पूर्व मुख्यमंत्री की रैली की तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता पहले से ही तैयारियों में जुट गए हैं। 

बीजेपी करेगी वीडियो वेन से प्रचार
भारतीय जनता पार्टी वीडियो वेन से प्रचार करेगी। इसके लिए पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से अनुमति ले ली है। अब रिटर्निंग अधिकारी ने पार्टी जिलाध्यक्ष संजय दुबे से सूची मांगी है कि विधानसभा क्षेत्र में कहां- कहां प्रचार किया जाएगा। सूची फाइनल कर उन्हें जल्द दे दी जाए। इसकी शुरूआत आज मंगलवार से करने की योजना है। यदि पार्टी पूरी सूची सौंप देगी तो वीडियो वेन से भाजपा का प्रचार शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें