फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात्रि गश्त में बजाना होगा हूटर व सायरन

Wed, 25 May 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। अब रात्रि में गश्त करने वाले बाइक सवार सिपाही हूटर बजाएंगे और चौपहिया वाहन वाले सायरन। गुपचुप तरीके से गश्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश मंगलवार को एसपी सिटी ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत दिनों वह गश्त की चेकिंग करने के लिए निकले तो कोई भी पुलिस कर्मी अपने प्वाइंट पर नहीं मिला। एक भी बाइक सवार पुलिस कर्मी हूटर और चौपहिया वाहन सवार सायरन बजाते हुए नहीं मिला। कई बताए गए प्वाइंटों पर पुलिस कर्मचारी नहीं मिले। उन्होंने माना की रात्रि गश्त में  लापरवाही की वजह से चोरी की वारदातें हो रही हैं। इन घटनाओं पर तब तक अंकुश संभव नहीं जब तक गश्त को चुस्त नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में मंगलवार को उन्होंने स्पष्ट आदेश जारी कर दिए कि रात में गश्त करने वाले पुलिस कर्मी सायरन और हूटर लगातार बजाएंगे ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो सके। जब तक यह नहीं बजेंगे तब तक गश्त का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बताया कि रात्रि गश्त की व्यवस्था में जल्द ही बड़े स्तर पर बदलाव किया जाएगा।  
विज्ञापन


एसपी सिटी को ही किया गुमराह
एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार की रात को गश्त के दौरान उन्होंने प्रेमनगर के एक दारोगा से लोकेशन पूछी तो उन्होंने एक क्षेत्र में बताई। जब वह बताए स्थान पर पहुंच गए तो वहां कोई नहीं मिला। पूछने पर दारोगा हड़बड़ा गया। जब कड़ाई से पूछा गया तो कबूल किया कि वह झूठ बोल रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले से एसएसपी को अवगत करा दिया है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें