फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ध्यानचंद स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का दिखा हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबाल, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में हैंडबाल में विभिन्न विद्यालयों की नौ टीमें, बॉक्सिंग में 73 मुक्केबाजों एवं भारोत्तोलन में 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार व पूर्व आईएएस अधिकारी विजय निरंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।



प्रतियोगिता में हैंडबाल का पहला मुकाबला सिद्धेश्वर माउंटेन बनाम राजकीय इंटर कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज 9-1 गोल से विजयी रही। दूसरा मैच स्टेडियम एकादश बनाम राजकीय आश्रम पद्धति के मध्य हुआ, जिसमें स्टेडियम एकादश की टीम ने 10-2 गोल जीत हासिल की। तीसरा मैच हाफिज सिद्दकी इंटर कॉलेज बनाम शिवा कान्वेंट स्कूल के बीच हुआ, जिसमें हाफिज सिद्दकी इंटर कॉलेज ने शिवा काॅन्वेंट को 9-0 से पराजित किया। चौथा मैच सन इंटरनेशनल स्कूल बनाम बालाजी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सन इंटरनेशनल 2-0 से विजयी रहा। पांचवा मैच स्टेडियम एकादश बनाम सन इंटरनेशनल स्कूल की टीम के मध्य हुआ, जिसमें स्टेडियम एकादश की टीम ने 10-4 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। छठा मैच हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज व शियरवुड कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज ने 5-3 के स्कोर से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मैच का फाइनल मुकाबला स्टेडियम एकादश बनाम हाफिज सिद्दकी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम एकादश ने हाफिज सिद्दकी इंटर कॉलेज को 7-3 गोल से पराजित किया। हैंडबाल प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में विकास उपाध्याय, राजेश कुमार सोनकर, दिनेश रजक, नेहा कुशवाहा, दिव्यांशी चतुर्वेदी, राजा खान, संगीता कुशवाहा रहे आदि मौजूद रहे।



वहीं बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें सन इंटरनेशनल स्कूल, शियरबुड कॉलेज, जीआईसी, एटीएस स्कूल के खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 73 खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सुनील कुमार, अब्दुल हमीद, निसार खान, अब्दुल हफीज, राघवेंद्र नामदेव, श्रद्धा अहिरवार, हिमांशु वर्मा, शीलू साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें