झांसी। राज्य स्तरीय जीत कुने-डो प्रतियोगिता में झांसी के 39 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अखिल भारतीय जीत कुने-डो संघ की ओर से चार और पांच अक्तूबर को प्रतियोगिता आगरा में खेली जाएगी। टीम मैनेजर एवं सचिव दीपक वर्मा के साथ खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल के लिए शनिवार को रवाना हुए।रवानगी के दौरान अर्पित दास (निदेशक-यूपीआरएनएसएस), संघ के संरक्षक ब्रजेन्द्र कुमार यादव, अध्यक्ष रोहित पांडे और नरेंद्र कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
झांसी टीम में शामिल खिलाड़ी
आयुष गुप्ता, शुभ पटेल, पूर्विका झा, हर्ष वर्धन, आकांक्षा, ऐशानी, जानवी यादव, अदिति गुप्ता, अक्षांश मिश्रा, भरत, वंश राजपूत, भविष्य, अभिग्रह सिंह, देव यादव, यथार्थ, वश चंद्र, लक्ष्य, रुद्र, कायना, रिचा, राशि, निष्कर्ष, स्मृति, यथार्थ, कुमकुम, छायांक, जीविका धकेता, वंश तिवारी, अंशुमान तिवारी, धन्या कुशवाहा, मिशिका शर्मा, अयान इंजीनियर, अवनी सिंह, माही ढकेता, गर्व राजपूत, वेदांश श्रीवास, सूर्य पाल, आर्या सैनी और अर्नव रावत।