फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बैडमिंटन कोच के बिना अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हाॅकी, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, जिमनास्टिक, जूडो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन खेलों के अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कई खेलों के कोच न होने के कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।

हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, जूडो खेलों के लिए कोच नियुक्त किए गए हैं, लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बैडमिंटन हॉल में कोच की नियुक्ति नहीं होने से खिलाड़ी खेल की बारीकियां नहीं सीख पा रहे हैं। तकनीकी प्रशिक्षण न होने से खिलाड़ी बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाते हैं। बैडमिंटन के लिए 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 1000 रुपये पंजीकरण शुल्क और 500 रूपये प्रतिमाह शुल्क एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 1000 रुपये पंजीकरण व 1000 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया, लेकिन कोच की कमी से खिलाड़ियों में मायूसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन









खेल निदेशालय की ओर से अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती शुरू कर दी है। इसके तहत बैडमिंटन के रिक्त पद के लिए जल्द कोच की नियुक्ति की जाएगी। - सुरेश बोनकर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें