झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही विनोद खंडकर झांसी हॉकी लीग के तहत शुक्रवार को तीन मैचों का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ नेत्र सर्जन डॉ. जीएस अर्गल ने किया। पहले मैच में झांसी हॉकी एकादश ने 2-1 से जीत दर्ज की। जिस पर टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
इसके बाद दूसरे मैच में बालिका वर्ग में एलवीएम हॉकी और रानी लक्ष्मीबाई एकादश के बीच मैच हुआ। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई एकादश ने 3-0 से जीत दर्ज की। मैच में पूनम परिहार ने दो गोल और शिवानी जाटव ने एक गोल किया। इसके बाद तीसरा मैच ध्यानचंद स्टेडियम और एलवीएम हॉकी एकेडमी में हुआ। जिसमें एलवीएम हॉकी एकेडमी ने 6-2 से जीत दर्ज कर तीन अंक प्राप्त किए। इस मौके पर शिवम आनंद ने चार गोल के साथ मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया। मैच के दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी नौबत सिंह और सुशील सूरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। लीग के दौरान अशोक ओझा, सलीमउद्दीन, राजेश भंडारिया, राजेश चौबे, पीके श्रीवास्तव, हिकमत उल्ला खान, सुरेश भागौरिया, जावेद खान, रूपेंद्र कुमार, एहतशाम अली, फराज खान, सतीश चंद्र, सुनीता तिवारी, ज्ञान कुशवाहा, विनम्र खांडकर, सुबोध खंडकर मौजूद रहे।