फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीके’ टीम ने टटोली झांसी में कांग्रेस की नब्ज

Mon, 09 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
congres parti, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचार-प्रसार की कमान प्रशांत किशोर (पीके) को सौंपी है। प्रशांत किशोर की टीम के सदस्य रविवार को झांसी आए। ‘पीके’ टीम  कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे के साथ गोपनीय बैठक कर क्षेत्र के जातिगत समीकरण, अभी तक जीते व हारे चुनावों के कारणों को जाना।
विज्ञापन


पहले केंद्र में मोदी सरकार और फिर बिहार में नीतिश सरकार को काबिज कराने में अपनी महती भूमिका अदा कर चर्चा में आए प्रशांत कुमार ‘पीके’ को वर्ष 2017 में होने जा रहे यूपी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने पाले में कर लिया है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी यह ‘पीके’ टीम रविवार को झांसी आई और कांग्रेसियों की नब्ज टटोली। गोपनीय तरीके  से आयोजित की गई बैठक में कांग्रेस के जिला व महानगर, नगर अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं महासचिवों के साथ-साथ प्रभारियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


पांच सदस्यीय ‘पीके’ टीम में शामिल धर्मेश, सुरेंद्र, अनुंज आदि ने कांग्रेसियों से क्षेत्र की चारों विधानसभाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही यहां के जातिगत समीकरण को जाना। इसके अलावा उन्होंने अभी तक जनपद में जीते व हारे लोकसभा, विधानसभा, जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका, नगर निगम आदि चुनावों के कारणों की भी विस्तृत जानकारी ली।

इस बैठक में संगठन में अपने-अपने गुट चलाने वाले क्षत्रपों ने भी मौके की नजाकत को समझते हुए अलग से ‘पीके’ टीम से मुलाकात की और गिले-शिकवे सुनाए। ‘पीके’ टीम ने सभी की राय, सुझावों को नोट किया। सूत्रों का कहना है कि इस गोपनीय बैठक में ली गई जानकारी के  आधार पर अगले विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें