फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों ने वापस साैंपी अपनी ‘जिम्मेदारी’

विज्ञापन
evm - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। मतदान के बाद सोमवार की शाम पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवीपैट मशीनें जमा करने भोजला मंडी पहुंची। यहां देर रात तक पोलिंग पार्टियों का आना जारी रहा। पीठासीन अधिकारियों ने विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम में ये मशीनें जमा कराईं।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभाओं के 1694 बूथों के लिए रविवार को भोजला मंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई थी। सोमवार की शाम मतदान के बाद सात बजे से पोलिंग पार्टियों का ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को जमा करने के लिए वापस भोजला मंडी पहुंचना शुरू हुआ। पहले झांसी सदर और बबीना विधानसभा की पोलिंग पार्टियां पहुंची। रात दस बजे तक 871 पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारी ये मशीनें जमा कर चुके थे। मऊरानीपुर और गरौठा की पोलिंग पार्टियों का देर रात तक यहां पहुंचना जारी रहा। सारी प्रक्रिया सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में हुई। पीठासीन अधिकारियों की की डायरी और मत लेखा प्रपत्रों की मिलान भी हुई। इसके लिए मंडी के नीलामी चबूतरे पर विधानसभावार अलग अलग पटल बनाए गए थे। यहां आने वाली मशीनें स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं। रात में पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा कर्मचारियों के लौटने और उनकी वापिसी के चलते भोजला मंडी के बाद मुख्य मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें