फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल तानने वाला चौकी इंचार्ज और मुंशी दोनों को कर दिया गया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाने में हेडमोहर्रिर पर पिस्टल तानने वाले नैनागढ़ चौकी इंचार्ज अंकित सिंह कुशवाह एवं हेड मोहर्रिर बादाम सिंह को अनुशासनहीनता एवं महकमे की छवि खराब करने के आरोप में एसएसपी शिवहरि मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ आगे भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर में छह जून को नैनागढ़ चौकी प्रभारी अंकित सिंह एवं थाने में मुंशी हेडमोहर्रिर बादाम सिंह के बीच पुलिस बल उपलब्ध कराने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बादाम सिंह की कनपटी पर अपनी सर्विस रिवाल्वर तान दी। दारोगा के रिवाल्वर तानते ही थाने में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को अलग करके बीच-बचाव किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस वक्त दोनों के गुस्से को देखते हुए किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। यह प्रकरण कई दिनों तक मीडिया में भी सुर्खियां बना रहा। मामले को तूल पकड़ता देख एसएसपी शिवहरि मीणा ने इसकी जांच क्षेत्राधिकारी सदर अरुण चौरसिया को सौंप दी। क्षेत्राधिकारी ने सभी के बयान दर्ज करके रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। सीओ ने अपनी रिपोर्ट में दोनों को ही गलत आचरण का दोषी ठहराया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने बृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज अंकित सिंह एवं हेडमोहर्रिर बादाम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी के मुताबिक दोनों के खिलाफ आगे भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें