फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलवा में ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए कराए जा रहे उपचुनाव के दौरान कोलवा ग्राम प्रधान सीट पर सचिन यादव को निर्विरोध चुन लिया गया। एक सीट पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब सिर्फ देवरी सिंह पुरा एवं इमलिया ग्राम पंचायत में ही ग्राम प्रधान के लिए वोट डाले जाएंगे। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1234 पद रिक्त थे लेकिन, इनमें 1110 पद पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। अब सिर्फ 119 सीटों पर ही चुनाव कराए जाएंगे। बीडीसी की भी दो सीटों पर उपचुनाव कराए जाने थे लेकिन, कोलवा बीडीसी सीट पर भी निविरोध उम्मीदवार चुन लिए जाने से बंगरा के कचनेव सीट के लिए ही चुनाव कराए जाएंगे। जिन सीटों के लिए चुनाव होंगे वहां 12 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासानिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं, बृहस्पतिवर को मतदानकर्मियों के लिए दीनदयाल सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश दीक्षित, एडीएम न्यायिक संजय पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें