फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रहा बंदूक, पिस्टल का शौक

विज्ञापन
pistal licence
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी बंदूक, पिस्टल, रिवाल्वर रखने का शौक तेजी से बढ़ रहा है। यहां की 3,367 महिलाएं शस्त्र लाइसेंसधारक हैं। इनके पास दोनाली, इकनाली बंदूक और रिवाल्वर-पिस्टल हैं। वहीं, तीन हजार से अधिक महिलाओं ने लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा शस्त्र लाइसेंस जानमाल की सुरक्षा के लिए दिया जाता है। ये आवेदक का पूरा रिकार्ड खंगालने के बाद ही जारी किया जाता है। लेकिन, अब शस्त्र रखना स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। खासतौर पर बुंदेलखंड में शस्त्र रखने का चलन तेजी से बढ़ा है। क्षेत्र के सातों जनपदों में 91,135 लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें 4,233 महिलाएं हैं। क्षेत्र में सबसे ज्यादा शस्त्र झांसी जनपद में हैं। यहां 23,215 लोगों ने शस्त्र लाइसेंस ले रखा है। इनमें 1,228 महिलाएं हैं।
इतना ही नहीं, झांसी समेत क्षेत्र के ललितपुर, जालौन, बांदा, महोबा, चित्रकूट व हमीरपुर के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में पंद्रह हजार से अधिक आवेदन मंजूरी के इंतजार में लटके हुए हैं। इनमें तीन हजार आवेदन महिलाओं के हैं। लंबित आवेदनों में से अस्सी फीसदी से अधिक आवेदकों द्वारा रिवाल्वर /पिस्टल के लाइसेंस की मांग की गई है।
विज्ञापन

जमा करना होगा तीसरा शस्त्र
झांसी। एक व्यक्ति को अधिकतम तीन शस्त्र लाइसेंस तक जारी किए जाने का प्रावधान अब समाप्त कर दिया गया है। दो से अधिक लाइसेंस अब किसी को जारी नहीं किए जाएंगे। इतना ही नहीं, जिनके पास तीन शस्त्र हैं, उन्हें अपना एक लाइसेंस सरेंडर करना होगा। इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। झांसी जनपद में ऐसे 235 लोग हैं, जिनके पास तीन शस्त्र लाइसेंस हैं। नये आदेशों के तहत उन्हें अपना एक लाइसेंस सरेंडर करना होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में कुल शस्त्रधारक - महिलाएं
झांसी- 23215- 1,228
ललितपुर- 4500- 350
जालौन 13465- 317
बांदा- 11700 - 187
महोबा 14250 - 389
हमीरपुर 12718- 398
चित्रकूट 11287- 498
----------------------------------
91,135 3,367
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें