फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पाइपलाइन डली पर नलों तक नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समथर। विकासखंड की मोंठ की ग्राम पंचायत पुलिया की आबादी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। गांव में नलों से पानी का बंदोबस्त अब तक नहीं हो पाया है। जबकि, सड़कों की दशा भी खराब है। इसके अलावा ग्रामीणों को अन्य सुविधाओं की भी दरकार है।
ग्राम पंचायत पुलिया में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन यहां के लोगों को नलों से पानी अब तक नहीं मिल पाया है। लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं। इसके अलावा पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत पर भी ध्यान नहीं दिया गया, जिससे गांव के ज्यादातर रास्ते क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। गांव के पास से निकली नहर से सटी सड़क की दशा भी ठीक नहीं है। गांव में स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से शाम से ही यहां अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

वहीं, गांव से सटी मोंठ रोड पर ग्रामीणों की यात्री प्रतीक्षालय की भी दरकार है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों का इसी सड़क से आवागमन होता है। यात्री प्रतीक्षालय न होने की वजह से बारिश और गर्मी के मौसम में बसों का इंतजार करना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में सामुदायिक बरात घर और खेल के मैदान की भी आवश्यकता है।
0000
एक नजर में...
ग्राम पंचायत का नाम- पुलिया
ग्राम पंचायत में शामिल गांव- एकमात्र पुलिया
ग्राम पंचायत की आबादी- 2000
ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या- 1420
0000
समस्याएं...
- पानी की पाइपलाइन चालू नहीं हो पाई।
- पाइपलाइन के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत नहीं की गई।
- गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुईं हैं।
- साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
0000
बीते चार साल की उपलब्धियां...
- गांव में श्मशान घाट और कचरा संग्रहण केंद्र का हुआ निर्माण।
- एपेक्स व सीसी सड़क का हुआ निर्माण।
- सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
- स्कूलों में एपेक्स लगाकर फर्श पक्के किए गए।
0000
फोटो-
ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का क्रम लगातार बना हुआ है। इसके अलावा कई कार्य अभी प्रस्तावित हैं, जिन पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जा रहा है।
- धनलाल, ग्राम प्रधान
00
फोटो-
पानी की पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। सड़कें खराब होने की वजह से लोगों को आवागमन मुश्किल बना हुआ है। सड़कों की दशा सुधारी जाए।
- नरेंद्र
00
फोटो-
गांव में जलजीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने का काम पूरा होने के बाद भी घरों तक नलों से पानी नहीं पहुंच पाया है। पानी के लिए लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। पाइपलाइन चालू कराई जाए।
विज्ञापन

- संजीव
00
फोटो-
ग्राम पंचायत में विकास के कई कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा अन्य कुछ कार्य भी कराए जाने हैं, जिन पर जल्द काम शुरू करने की तैयारी है। सरकारी योजनाओं से भी ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है।
- सुनील कुमार, सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें