फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा दर्शन करने जाते समय पिकअप गाड़ी पलटी, तीन महिलाओं की मौत, 12 लोग घायल

Mon, 16 Nov 2020 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झाँसी
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

झांसी ललितपुर राजमार्ग पर रविवार रात सवारियों से भरी पिकअप गाड़ी का टायर फटने से असंतुलित होकर पलट गई जिससे गाड़ी में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


रविवार रात ललितपुर के पुराकला गांव से करीब 15 लोग मथुरा जाने के लिए पिकअप गाड़ी में सवार हुए। रात करीब 11 बजे गाड़ी झांसी ललितपुर राजमार्ग के पास दुर्गापुर गाँव के पास पहुची थी। तभी अचानक गाड़ी का पहिया फट जाने से असंतुलित होकर पलट गई जिससे गाड़ी में सवार रामवती, शिवानी व भागवती की मौत हो गई जबकि, रामजानकी, कृष्ण, पूजा, मिथलेश, रचना, भागो, चन्द्रपाल व विशाल घायल हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जबकि, तीनों म्रत महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें