फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गाय को बचाने में टमाटर से भरी पिकअप पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- राहगीरों ने चालक व क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। छतरपुर बाईपास पर गाय को बचाने के प्रयास में टमाटरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में वाहन के चालक व क्लीनर अंदर ही फंस गए, जिन्हें राहगीरों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस घटना में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिकअप चालक टीकमगढ़ से टमाटर लादकर मऊरानीपुर मंडी की ओर आ रहा था। वाहन जैसे ही छतरपुर बाईपास के समीप पहुंचा, तभी अचानक सड़क के बीचों-बीच एक गाय आ गई। गाय को बचाने में चालक ने नियंत्रण खो दिया। सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे से टकराकर पिकअप सड़क पर पलट गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई और कई क्विंटल टमाटर सड़क पर बिखर गए। टक्कर के बाद वाहन में फंसे चालक व क्लीनर की चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीर एकत्र हो गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को क्षतिग्रस्त वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें