फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान दिलाएगा मल्टीनेशनल कंपनी में रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
भौतिक विज्ञान दिलाएगा मल्टीनेशनल कंपनी में रोजगार
विज्ञापन

झांसी। अगर आप आईटी, अनुसंधान और शिक्षण के साथ-साथ मल्टीनेशनल कंपनी में रोजगार चाहते हैं, तो भौतिक विज्ञान आपके करियर को नई ऊंचाई देगा। विज्ञान के सबसे महत्वपूर्ण भाग भौतिक विज्ञान को लेकर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। बुंदेलखंड विवि में संचालित बीएससी और एमएससी फिजिक्स की पढ़ाई कर विद्यार्थी औद्योगिक कंपनियों, अनुसंधान और शिक्षण क्षेत्र में करियर बना रहे हैं।
विज्ञापन

भौतिकी में एमएससी का उद्देश्य छात्रों को अंतर्निहित सिद्धांतों का एक ठोस ज्ञान प्रदान करना है। इसके जरिए विद्यार्थियों को विविध परियोजनाओं में प्रयोग होने वाले तकनीकी ज्ञान को विकसित करने में मदद मिलती है। बुंदेलखंड विवि के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रवक्ताओं का कहना है कि भौतिकी में बीएससी और एमएससी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए सरकारी क्षेत्र में भी नौकरी के अवसर हैं। इसके बाद शिक्षण क्षेत्र में भी करियर बनाया जा सकता है। ये कोर्स करने के बाद सरकारी क्षेत्र, निजी और सरकारी संस्थानों, स्कूलों में शिक्षण, आईटी क्षेत्र, ऊर्जा संयंत्रों में रोजगार मिल सकता है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल उद्योग की कई कंपनियों, अनुसंधान और विकास, प्रशासनिक एजेंसियों और परामर्श कंपनियों और उद्योगों में भी अच्छे अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन

स्नातक पास के लिए
कोर्स: एमएससी फिजिक्स
योग्यता: 50 फीसदी अंकों के साथ बीएससी फिजिक्स उत्तीर्ण
चयन: प्रवेश परीक्षा
अवधि: दो साल
सीट: 60 ,फीस: 25500
इंटरमीडिएट पास के लिए
कोर्स का नाम: बीएससी पीसीएम
योग्यता: 45 फीसदी से इंटर पास (फिजिक्स जरूरी)
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: तीन साल
सीट: 240, फीस: 13200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें