फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्थिव पूजन से सभी कष्ट होते दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्थिव पूजन से सभी कष्ट होते दूर
विज्ञापन

बबीना। कस्बे के न्यू पंप हाउस के पास शिव पार्थिव पूजन का आठ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रविवार को कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में भगवान शिव के पूजन एवं शिव कथा का भक्तों ने लाभ लिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान उमा सुरेश कुमार कुशवाहा, शांति रामसेवक कुशवाहा, रीता दौलत सिंह, बती उमाशंकर, जानकी महेश प्रसाद, शिमला महेश चंद्र रहे। कार्यक्रम में बालाजी मंडल के दामोदर एवं मंडली द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति भी दी गई।
रविवार को पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। यह कार्यक्रम राजेंद्र शास्त्री, गौरीशंकर, रवि पाठक, दीपक तिवारी, पवित्र शास्त्री, संतोष चतुर्वेदी, रामबाबू शास्त्री, सत्यम दुबे के मंत्र उच्चारण के बीच संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि कलयुग में शिवलिंग पार्थिव पूजन का विशेष महत्व है। यह पार्थिव पूजन जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति का महा उपाय है। इस मौके पर मुरारी लाल, घनश्याम अग्रवाल, कुलदीप, निरंजन, दीपक, अर्चना, वीर सिंह, कैलाश नारायण, प्रवेश नायक, डीके सिंह, नितिन, दिलीप, राहुल, रिशु, काजल, रंजना, रुचि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें