फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने मांगें पूरी न होने पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। जिला मंत्री डॉ. अनिल कुमार निरंजन ने बताया कि उन्होंने 20 सूत्रीय ज्ञापन दिया था, जिस पर विचार न करने पर वो धरना देने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर तक जनपद के सभी फार्मासिस्ट काला फीता बांधकर विरोध दर्ज करेंगे। नौ से 16 दिसंबर तक फार्मासिस्ट सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। 17 से 19 नवंबर तक पूर्ण और 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। बताया कि ज्ञापन में उन्होंने फार्मेसिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद योग्यता के अनुरूप अन्य समकक्षीय, तकनीकी डिप्लोमाधारी पद धारकों की तरह 4600 ग्रेड पे वेतनमान देने, एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्टों को मिलने वाला प्रभार भत्ता 75 की जगह 750 किए जाने, फार्मासिस्ट का पद नाम फार्मेसी अधिकारी व चीफ फार्मासिस्ट का चीफ फार्मेसी अधिकारी करने, विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पदनाम बदलकर सहायक निदेशक फार्मेसी करने, डॉक्टरों की अनुपस्थिति में चिकित्सीय कार्य कर रहे फार्मासिस्ट को विधिक मान्यता देने आदि की मांग है। इस दौरान सीताराम वर्मा, प्रदीप कुमार यादव, डीके गुप्ता, आईसी सचान, राघवेंद्र सिंह, मनोज सचान, कल्पना सचान, विनीत सचान, सुमित महेश्वरी, राम बंसल, सुनील राजपूत, एसके चतुर्वेदी, भारत सिंह, अरविंद यादव, दुष्यंत सिंह, सरिता कटियार, संजय राजपूत, स्नेहलता सचान, बृजनंदन राजपूत, गौरव श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें