फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीएफएमएस पोर्टल ठप, परेशान हो रहे शिक्षक

Sat, 23 Mar 2024 04:37 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शिक्षा विभाग के संचालित विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट समेत अन्य ग्रांट पीएफएमएस पोर्टल के जरिए भेजी जाती है। शिक्षक भी इसी पोर्टल के तहत ग्रांट खर्च करते हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से पीफएएमएस पोर्टल ठप पड़ा है। इसे लेकर शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम ने कहा कि एक ओर वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर अध्यापक बैंक की लंबी लाइन में लगकर पीपीए का फार्म जमा करने में लगे हैं। वही बैंक में भी पीपीए फार्म जमा करने के लिए सिर्फ एक ही काउंटर चलाया जा रहा है। यह बजट यदि सत्र की शुरुआत में जारी हो तो उसका सही उपभोग हो सके। बैठक में महेश साहू, प्रदीप कुशवाहा, विपिन त्रिपाठी, नरेंद्र पटेल, दीपक सोनी, अवधेश कुमार, रेखा माहौर उपस्थित रहे। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने समस्या को लेकर एडी बेसिक से मुलाकात की। प्रांतीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि पीएफएमएस प्रणाली से बीते वर्ष भी एसएमसी की काफी ग्रांट लैप्स हो गई थी। जिस फर्म को धनराशि का भुगतान किया जा रहा है, उसके खाते में राशि पहुंच नहीं रही है। साथ ही मऊरानीपुर और मोंठ ब्लॉक के स्कूलों में ग्रांट अभी तक जारी न होने की जानकारी दी गई। इस दौरान संयुक्त मंत्री शिवकुमार पाराशर, प्रांतीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रवक्ता अब्दुल नोमान, सोनिया बक्शी, मोहित मिश्रा, संजीव अड़जरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें