फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डिब्बे में नहीं दिया तेल तो पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पेट्रोल पंप पर डिब्बाें में तेल देने से मना करने पर युवकों ने सेल्समैन से गाली-गलौज कर मारपीट की। पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले जलज गुप्ता का भगवंतपुरा में पेट्रोल पंप है। जलज ने पुलिस से शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उमेश यादव अपने साथियों के साथ आया और डिब्बों में पेट्रोल और डीजल भरवाने लगा। सेल्समैन आशीष शर्मा ने जब डिब्बों में तेल देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। भागते समय आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने जलज गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें