फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी : 21 हजार अभ्यर्थी आए शहर में, किए विशेष प्रबंध

विज्ञापन
पीईटी की परीक्षा के कारण रेलवे स्टेशन पर उमड़ी परीक्षा​र्थियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
झांसी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए शहर में प्रदेश के कई जिलों के 21 हजार अभ्यर्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसको लेकर रेलवे से लेकर प्रशासन से विशेष प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी और एसएसपी विकास कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की उपस्थिति समेत अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसपी सिटी प्रीति सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य सतीश कुमार मौजूद रहे।

बिजली कटौती की निरस्त
टीईटी के कारण सीपरी पावर हाउस इलाके में पूर्व घोषित बिजली का शटडाउन निरस्त कर दिया गया। इस वापर हाउस क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य के तहत कई कार्य किए जाने थे। इसके लिए सुबह 10:00 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तक 33 केवी लाइन के बिजली बाधित (शटडाउन) लेने की घोषणा की गई थी, लेकिन रविवार को परीक्षा के कारण इसे निरस्त कर दिया गया। सहायक अभियंता सत्यदेव पाठक ने बताया कि इसके एवज में आने वाले अन्य दिनों में कार्य कराया जाएगा। ब्यूरो / संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें