फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार खंभे लगवाने को पांच साल से भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के वार्ड नंबर 39 बाहर दतिया गेट में नारे का बाग के पास बिजली के चार खंभे लगाने के लिए मोहल्लेवासी पिछले पांच साल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं। उनके यहां बिजली के कनेक्शन हैं, वह बिल जमा कर रहे हैं। इसके बाद भी खंभे नहीं लगाए जा रहे हैं। इस कारण बिजली के तार बल्लियों के सहारे झूल रहे हैं।
विज्ञापन

यह क्षेत्र गुलाम गौस खां पार्क के पास है। क्षेत्र की बिजली पंचवटी विद्युत सब स्टेशन से जुड़ी है। मोहल्ले में करीब 30 से अधिक मकान हैं, इनके बिजली के कनेक्शन हैं। लेकिन काफी दूर तक खंभे नहीं होने के कारण केबल बल्लियों के सहारे घरों तक डाली गई हैं। ऐसे में जिस प्लाट में बल्लियों को लगाया गया है, उसमें कभी भी निर्माण शुरू हो सकता है। ऐसे में बल्लियां हटने से इनके घरों से बिजली जाने का डर है। साथ ही बरसात से सीजन में यहां पर नाले का पानी भरने लगता है। इस कारण जो तार बल्लियों के सहारे लगी केबल नीचे गिर जाते हैं। इससे लोगों को करंट फैलने का डर बना रहता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
खंभे से अधिक दूरी होने से नहीं मिल रहे कनेक्शन
झांसी। महानगर के वार्ड नंबर 29 पिछोर में सनसाइन स्कूल के पीछे वाले रास्ते में करीब 40 परिवार रहते हैं। इनमें से करीब 20 घरों में बिजली के कनेक्शन है। लेकिन नए बनाए गए मकानों से खंभे की दूरी अधिक होने से कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में कई मकान मालिक अपने घरों में नहीं रह पा रहे है। इन लोगों ने अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर सुगम योजना के तहत खंभे लगाने की मांग की लेकिन अफसरों ने बजट का न होने का रोना रोकर खंभे लगाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पांच साल से खंभे लगवाने के लिए नेताओं और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। अब चुनाव के दौरान जब नेता वोट मांगने आएंगे, तब उन्हें जवाब दिया जाएगा। - लालाराम प्रजापति
बिजली बिल नियमित जमा कर रहे हैं। इसके बाद भी खंभे नहीं लगाए जा रहे हैं। यह सरासर नाइंसाफी हो रही है। यदि खंभे नहीं लगा सकते तो बिल माफ कर दिया जाए। - मुन्ना लाल साहू
दूसरे के प्लाट में बल्ली के सहारे तार निकले हैं। जिस दिन प्लाट का निर्माण शुरू हो जाएगा, फिर तार कहां से निकालेंगे यह समस्या है। लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। - मनीष सेन
जब हम लोग बिजली का बिल और हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं तो बिजली के खंभे भी लगाए जाने चाहिए। विधायक लिखकर दे चुके हैं, फिर भी कोई नहीं सुन रहा। - बुद्ध सिंह
विकास के बड़े- बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन बिजली के चार खंभे लगवाने के लिए हम लोग पांच साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - नरेंद्र साहू
विधायक ने 25 सितंबर 2020 को मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा था। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। क्या फायदा ऐसे जनप्रतिनिधि का, जो साल भर में एस्टीमेट तक नहीं बनवा सके। - जितेंद्र गुप्ता
बुंदेलखंड विकास निधि से वार्ड 39 में अन्नपूर्णा गार्डन के पीछे खंभे लगाने का प्रस्ताव आया था। उसका एस्टीमेट बनाया जा रहा है। छह काम स्वीकृत हो गए हैं। जो भी प्रस्ताव आ रहे हैं, उन पर तत्काल काम शुरू हो जाता है। नारे के बाग का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जैसे ही प्रस्ताव आएगा। काम हो जाएगा। - डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें