फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय छह आशाओं को किया निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में निष्क्रिय छह आशाओं को निष्कासित कर दिया गया हैं। इसमें चार आशाएं मऊरानीपुर ब्लॉक और दो जिले की शामिल हैं। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी को वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विकास भवन में हुई बैठक में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम गोल्डन कार्ड बने हैं। कुछ समय पहले अमर उजाला ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद डीएम ने योजना के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार की चेतावनी दी। साथ ही तेजी से कार्ड बनाने को कहा। योजना के तहत जल्द ही निजी अस्पतालों के साथ बैठक की जाएगी। जो अस्पताल योजनों से जुड़े हैं, उनके भुगतान में आने वाली समस्याओं को हल किया जाएगा। बैठक में ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, एमओआईसी को बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने, अनुशासनहीनता करने वाली आशाओं को निष्कासित करने की बात कही गई। इस पर मऊरानीपुर ब्लॉक की चार और झांसी की दो आशाओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई हुई। इस दौरान सीडीओ शैलेष कुमार, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, एसीएमओ डॉ. एनके जैन, डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।
कल जिला अस्पताल में शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट
बैठक में जानकारी दी गई कि रविवार को जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही जिले में तीसरी लहर से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में कार्यरत नियमित और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की लिस्ट प्रशासन ने मांगी है। साथ ही दावा किया गया है कि इस बार कोरोना मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें