मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंडी परिषर में 13 गौवंश मारने को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद प्रशासन ने देर रात सभी गोवंशो का पोस्टमार्टम कराकर शवों को दफना दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम मऊरानीपुर मंडी में बारह गोवंशो की मौत हो गई थी। जिसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए रात में पोस्टमार्टम कराने के बाद गोवंश के शवों को दफना दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन को गायों की मौत का कारण बताया जा रहा है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि कीड़ों से बचाने के लिए अनाज में कीटनाशक दवाएं डाली जाती हैं। आशंका है कि मंडी में पड़े अनाज के साथ कीटनाशक खाने से गोवंशों की मौत हुई है। मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।