फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की पाइप लाइन न होने से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
water problems - फोटो : demo
विज्ञापन
एक ओर जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर भर में तैयारियां देखने को मिल रही हैं। पूरे शहर की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। वहीं, सिजरिया कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन न होने के कारण स्थानीय लोग पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दरीगरान के वार्ड 52 स्थित सिजरिया कॉलोनी में कई सालों से पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। कॉलोनी में 40 मकान हैं, जोकि पूरी तरह से हैंडपंप व बोरिंगों पर निर्भर हैं। गर्मियां आते ही भूजल स्तर नीचे चला जाता है और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। पीने के पानी के लिए भी लोगों को दूर-दराज इलाकों में जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में पानी की बहुत समस्या है जोकि गर्मियों में विकराल हो जाती है। पानी की पाइप लाइन के लिए कई बार अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा चुके हैं लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी देखने के लिए भी नहीं आया है, जिसका खामियाजा इलाके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

इलाके में पानी की बहुत समस्या है, जोकि गर्मियों में और विकट हो जाती है। पानी की पाइप लाइन को डलवाने के लिए कई बार अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा चुके हैं। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। - मोहम्मद हफीज, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


इलाका पूरी तरह से बोरिंग पर ही आश्रित है। गर्मियां आते ही बोरिंग का पानी नीचे चला जाता है। पूरे इलाके में पानी की बेहद समस्या हो जाती है। पीने के पानी के लिए भी लोगों को दूर-दराज के इलाकों में जान पड़ता है। - जावेद अली, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


पेयजल महायोजना के अंतर्गत इस इलाके में पाइप लाइन डाली जानी है। इसके बाद यहां की पानी की समस्या दूर हो जाएगी। - कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें