चिरगांव। चार दिन पूर्व आई भीषण आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई थी। कई जगह बिजली के खंभे टूट गए थे। जिससे कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया हुआ था। शनिवार को बड़ी संख्या में जनता ने विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचकर घेराव किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगाें समझा बुझाकर वहां से हटाया।
बुधवार की रात आई भीषण आंधी के कारण चिरगांव क्षेत्र के कई गांवों में बिजली के खंभे टूट गए थे। जिससे आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारी उसी समय से लगातार काम करके व्यवस्था ठीक करने में लगे थे । शनिवार केा रामनगर रोड, ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग तथा अबंती बाई नगर के कई लेागों ने बिजली घर पर आकर हंगामा किया । उनका कहना था कि चार दिन बाद भी बिजली उनके घरों पर नहीं आ रही है। जिससे इस भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग , बीमार व्यक्ति सभी परेशान हैं ।और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
जब इस संबंध में अवर अभियंता सदगुरूशरण से पूंछा गया तेा उन्होंने बताया कि चिरगांव क्षेत्र में आंधी से 37 बिजली के खंभे तथा 6 डी पी खराब हो गई थीं।जिन्हें पुन: लगवाने के लिए एस डी एम से परमीशन लेकर विभाग केा सूचना भेज दी गई है ।अबंती बाई नगर की डी पी आ गई है, जिसे लगवा दिया गया है। रामनगर रोड पर कार्य चल रहा है ।उनका कहना था कि पहले 16 कर्मचारी कार्य करते थे, लेकिन अब 9 बचे हैं। इसका असर भी बिद्युत व्यवस्था पर पड़ रहा है ।