मोंठ। मुख्यमंत्री खेत खलिहान दुर्घटना सहायता योजना के तहत मोंठ मंडी समिति द्वारा 10 किसानों को अग्निकांड में हुई क्षति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने पीड़ित किसानों को राहत राशि के चेक वितरित किए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्राकृतिक आपदा या किसी दुर्घटना की स्थिति में सरकार हर संभव मदद प्रदान करती है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार किसान हित में आगे भी इसी तरह कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, मंडी सचिव अरविंद यादव, भाजपा नेता कपिल मुदगिल व क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम अंगथरी के पंजाब सिंह, चंदन सिंह, रविकांत दीक्षित, कृपाल सिंह, अशोक कुमार, काशीराम, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मुन्नालाल और ग्राम महाराजगंज ढेरी के हर नारायण शामिल को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इन सभी किसानों की गेहूं की फसल आग लगने से नष्ट हो गई थी।