फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों ओरछा में फंसे रहे झांसी से गए लोग, एनएच-27 पर तीन फुट भरा पानी

Wed, 02 Jul 2025 02:43 AM IST
सचिन सोनी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते बुंदेलखंड की सतार, पहूंज, शहजाद, सजनम, धसान समेत कई नदियां उफना उठीं। तेज बहाव के चलते कई स्थानों पर जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। पांच घंटे तक झांसी-ओरछा मार्ग भी ठप रहा।
विज्ञापन
ओरछा के सातार रिपटे के ऊपर से बह रहा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
झांसी। सुबह करीब सात बजे सतार नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने से झांसी-ओरछा मार्ग पर बनी पुलिया डूब गई। इससे झांसी-ओरछा के बीच सड़क से संपर्क टूट गया। पुलिया के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। झांसी से ओरछा गए सैकड़ों लोग वहीं फंस गए। करीब पांच घंटे तक इस रास्ते से यातायात ठप पड़ा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद जलस्तर में कमी आने पर धीरे-धीरे लोगों को निकाला गया। वहीं, पुलिया के डूब जाने की वजह से कई लोग पृथ्वीपुर के रास्ते लौटे। वहीं, झांसी-शिवपुरी हाईवे (एनएच-27) पर रक्सा टोल के पास करीब तीन फुट पानी भर गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। यहां भी दोपहर एक बजे के बाद ट्रैफिक बहाल हो सका।
 
बुंदेलखंड में नदियों का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का जलस्तर मौजूदा जलस्तर खतरे के निशान से नीचे
बेतवा नदी (नोट घाट) 205 192.470 12.530
यमुना नदी (कालपी) 108 98.060 9.940
बेतवा नदी (मोहना) 122 109.680 12.984
विज्ञापन



सुकुवां-ढुकुवां, पहाड़ी एवं लहचूरा बांध के भी खुले गेट, माताटीला एवं राजघाट में अभी नहीं पहुंचा पानी
झांसी। झांसी समेत आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के चलते छोटी नदियों के जलस्तर में भी तेजी से इजाफा हुआ। मंगलवार सुबह बारिश के बाद कैचमेंट का पानी भरने से पारीछा बांध से 24 हजार क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। हालांकि, मध्य प्रदेश के विदिशा, भोपाल आदि इलाकों में अभी बारिश न होने से बेतवा में उफान नहीं आया। इससे राजघाट एवं माताटीला बांध का जलस्तर मानक से काफी नीचे है।
विज्ञापन

सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक, मंगलवार को बारिश के बाद मऊरानीपुर स्थित लहचूरा बांध के तीन गेट को डेढ़ मीटर खोलकर 22,800 क्यूसेक पानी बाहर निकाला गया। पहाड़ी बांध के चार नंबर गेट को एक मीटर ऊंचाई तक खोलकर पानी निकाला गया। अधिशासी अभियंता पंकज सिंह का कहना है कि अभी बेतवा नदी में पानी न होने की वजह से माताटीला बांध के गेट नहीं खोले गए। ब्यूरो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें