झांसी। सोमवार की सायं लक्ष्मी व्यायाम मंदिर का पवेलियन हॉल प्रसिद्ध तबला वादक विप्लव भट्टाचार्य, सितार वादक परशुराम पाठक क ी संगीतमयी जादूगरी से मंत्रमुग्ध रहा। श्रोता संगीत की स्वर लहरियों में डूब गए।
प्रभु श्रीराम लाल संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में कोलकाता के तबला वादक विप्लव भट्टाचार्य ने अपनी प्रस्तुति बनारस के उठान से प्रारंभ की। उन्होंने अलग-अलग घरानों के पेशकार प्र्र्र्र्रस्तुति, बंदिशें तथा कायदे बजाए, जिस पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की।
हरमोनियम पर संगत नितिन शर्मा ने दी। कोलकाता की ही मौसमी भट्टाचार्य ने राग रागेश्वरी में अनसद ध्वनि में भजन
‘रचना राम बनाई’ को बेहद सधे अंदाज में प्रस्तुत किया। शास्त्री गायक समीर भालेराव व नितिन शर्मा की जुगलबंदी ने राग बागेश्वरी में ‘सखी मन लागे न’ तथा ठुमरी में ‘याद पिया की आए’ को पेश कर लोगों को बांधे रखा। दिल्ली के संतूर वादक अभय रुस्तम सपोरी ने मधुरता व लय का अद्भुत समावेश प्रस्तुत किया।
वहीं प्रसिद्ध सितारवादक पं. परशुराम पाठक ने राग द्वेश में छप ताल, तीन ताल में शानदार प्रस्तुति दी। तबले पर संगत राजस्थान पिलानी के कृष्ण चंद्र सिरौठिया ने दी। संगीताचार्य हरीराम वर्मा ने राग झिंझौटी में ‘मां वीणा वादिनी स्तुति मां भक्ति दे, मां ज्ञान का वरदान दे’ एवं छोटा ख्याल में भजन ‘प्रेम का रोग लगायो गयो री नंद बाबा का छोरा’ को मनमोहक अंदाज में पेश किया।
इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ एसआर ग्रुप के चेयरमैन सुरेंद्र राय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सितार वादक पन्ना लाल जैन को नाद श्री की उपाधि से तथा दिल्ली के तबला वादक विजय शंकर मिश्र को ताल श्री की उपाधि से सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण कांत झा, कांगड़ा के स्वामी विजय पुरी महाराजा, महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. हरीमोहन गुप्ता, पूर्व के ंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, आरके गोस्वामी, बृजभूषण झा, जमुना झा, दीपेंद्र सिंह, सुबोध शास्त्री, इं. एससी खरे, अवध शरण व्यास, नाथूराम जतारिया, विनोद शाक्या, केशव मास्टर, आशुतोष शर्मा, अशोक खरे, एवी सोनी, स्वतंत्र शर्मा, अमृता गुप्ता, घनश्याम विदुआ आदि मौजूद रहे। सम्मेलन में दो दिवसीय संगीत प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में आभार सह संयोजक दिनेश भार्गव ने जताया।
आज दिल्ली के कलाकार देंगे प्रस्तुति
मंगलवार क ो कोलकाता के देवांश मंडल व लेखराज कोहली एंड पार्टी दिल्ली का कत्थक नृत्य, दिल्ली की डॉ. अनुपमा द्वारा वीणा वादन, कानपुर के विनोद द्विवेदी का ध्रुपद गायन, बांदा के अवधेश द्विवेदी पखावज वादन व समीर भालेराव तथा नितिन शर्मा गायन में प्रस्तुति देंगे।