फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नाइट में जमकर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
डांडिया नाइट में जमकर झूमे लोग
विज्ञापन

झांसी। अमर उजाला एवं प्रॉमिस बोट इंवेट के साझा बैनर तले आयोजित डांडिया नाइट का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर लोगों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान लकी ड्रा भी निकाले गए, जिनके विजेताओं को शानदार उपहार दिए जाएंगे।
होटल केथ्री रेजिडेंसी में शाम से ही रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागी पहुंचने लगे। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए आरजे कशिश एवं मनीषा भी मौजूद थीं। प्रतिभागियों की मांग पर बज रहे गीतों पर डांडिया नृत्य आरंभ हुआ। परंपरागत गुजराती गीत पर महिलाओं एवं युवतियों ने शानदार गरबा नृत्य किया। इसके बाद पंजाबी गीतों ने युवाओं के भीतर जोश भर दिया। वहां मौजूद लोगों ने भी डांडिया का भरपूर आनंद उठाया। तालियों के साथ उन्होंने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। इस बीच लकी ड्रा भी निकाला गया। इसमें हिमांशु, विशाल, विवेक, बृजेंद्र एवं प्रियांशी अग्रवाल विजयी रहे। इनको गिफ्ट वाउचर दिए गए। उपहार दिए जाएंगे। इस दौरान प्रॉमिस बोट इवेंट से शोभित सिंह, हरमीत सिंह, अर्जुन दुबे, इशिका चौधरी एवं आदिति भटनागर, पीसी ज्वैलर्स से अखिलेश चंद्र गुप्ता, रामराजा ज्वैलर्स से गीता एवं रुपिका, बसेरा वेलोसिटी कार से विशाल राय एवं केथ्री होटल से संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम अमर उजाला के शुभ लाभ महोत्सव - 2019 के तहत आयोजित किया गया। महोत्सव के सह प्रायोजक सदर बाजार स्थित पीसी ज्वैलर्स, सिविल लाइन स्थित सेलीब्रेशन सुपर मार्केट व सीपरी बाजार स्थित वीआर ट्रेडर्स हैं। जबकि, सहयोगी प्रतिष्ठानों में रामराज ज्वैलर्स, सन शॉपी इलेक्ट्रॉनिक्स, खादिम फुट वियर, एसआर इंटरप्राइजेज, ब्राइडल ड्रीम ब्यूटी सैलून, पतंजली मेगा स्टोर, पीएस ज्वैलर्स, स्नेहा श्री सुजुकी, मां अंबे होंडा, सरवरिया स्वीट्स, एफ जी ज्वैलर्स, श्री महामाया ज्वैलर्स, कान्हा प्लाइवुड हार्डवेयर, नव्या ज्वैलर्स, जॉय श्री इंटरप्राइजेज सोलर, वासुराज क्रियेशन, लवली ज्वैलर्स, मंजूषा ज्वैलर्स, सिजरिया सेल्स कॉरपोरेशन आइसर जेनरेटर, होटल के थ्री क्लब रेजीडेंसी, दुल्हन साड़ी, नगरिया रसोई कल्चर, नगरिया स्मार्ट किचिन शॉप, विजन प्वांइट ऑप्टीकल्स, न्यू स्टार बेकरी, गरुण इंटरप्राइजेज, खंडेलवाल ब्रदर्स, जींस ज्वाइंट, भारत ट्रेडर्स फर्नीचर और केवी ट्रेडर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें