फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: अक्टूबर में मिल जाएगा किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा

Sat, 05 Oct 2019 09:20 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

इस बार हुई अच्छी बारिश से जिले में दलहन की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने से फसल सड़ गई है। ऐसे में किसानों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। स्थिति ये है कि तमाम किसानों के पास आगामी रबी की बुवाई के लिए भी पैसों की जुगाड़ नहीं है। लेकिन, ये स्थिति ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। 

विज्ञापन


शनिवार को झांसी आए प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि किसानों के लिए इसी माह अक्टूबर माह में ही क्षतिपूर्ति राशि का निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके अलावा बीमा कंपनी से भी उन्हें क्लेम दिलाया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले साल भी प्रदेश में झांसी जनपद में सर्वाधिक किसानों को 103 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें