गुरसराय में विद्युत विभाग की चेकिंग के दौरान लोगों ने विभाग के एसडीओ व विजिलेंस टीम के साथ मारपीट की। इसके बाद लोग थाने के बाहर अनशन पर बैठ गए। विभाग ने काम में बाधा डालने व मारपीट को लेकर 20-30 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की चेकिंग करने पहुंची टीम के साथ लोगों ने अभद्रता व मारपीट की। इसको लेकर इलाके में दिनभर हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। गुस्साए लोग थाने के बाहर अनशन पर बैठ गए। वहीं विभाग ने मारपीट व काम में बाधा डालने को लेकर एक नामजद व 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कस्बे में विद्युत विभाग की चेकिंग के दौरान लोगों ने विभाग के एसडीओ व विजिलेंस टीम के साथ मारपीट की। इसके बाद दिनभर इलाके में हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। थाने के बाहर देर शाम लोग अनशन पर बैठ गए।
वहीं विभाग की ओर से सरकारी काम में बाधा व मारपीट को लेकर एक नामजद और 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।