फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से नहीं आई पेंशन, आगे की उम्मीद भी धुंधली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। करीब चार माह बीत जाने के बाद भी नए पेंशन आवेदकों के खाते में पैसा नहीं पहुंच पा रहा है जबकि इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न पेंशन योजाओं में करीब दस हजार से अधिक नए आवेदक पेंशन का इंतजार कर रहे हैं हालांकि अफसरों का दावा है कि इनको अगले माह तक पेंशन दे दी जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाओं के तहत वृद्घा, विधवा, दिव्यांग आदि को जीवनयापन में मदद के लिए पांच सौ रुपये प्रति माह की दर से पेंशन दी जाती है। प्रत्येक अप्रैल माह में नए आवेदकों को सत्यापन के बाद जोड़ा जाता है लेकिन, कोरोना महामारी के चलते यह कार्य ठप पड़ा हुआ है। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्घा पेंशन दी जाती है। करीब 63 हजार लोगों को यह पेंशन दी जाती है। इसमें अब 2000 नए आवेदक आ गए हैं लेकिन, सत्यापन न होने से इनके खाते में पैसा नहीं पहुंच सका। इसी तरह करीब छह हजार विधवा महिलाएं को भी पेंशन दी जानी है लेकिन, सत्यापन कार्य पूरा न होने से इनके खाते में भी पैसा नहीं पहुंच सका है। यहां अभी 28997 विधवा महिलाओं को पेंशन दी जाती है। दिव्यांगों के भी नए आवेदक पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। इस तरह सत्यापन कार्य अधूरा होने की वजह से नए आवेदकों को पैसा नहीं मिल पा रहा जबकि पुराने पेंशन धारकों के खाते में जून तक की पेंशन भेजी जा चुकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक पुराने पेंशन धारकों को नियमित पेंशन के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत एक हजार रुपये भी दिए गए हैं। वहीं, प्रोवेशन अधिकारी नंदलाल का कहना है विधवा पेंशन के लिए स्थानीय प्रक्रिया पूरी करके शासन को भेज दिया गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इनको भी पेंशन राशि भेजी जाएगी। उन्होंने सितंबर महीने तक पहली किस्त मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें