शिविर में पेंशन योजना की जानकारी देते मुख्य अतिथि सीईओ महेश चंद्र सैनी
- फोटो : DEHAT
बबीना। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल बबीना के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में छावनी परिषद कार्यालय परिसर में पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। शिविर में कुल 125 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र सैनी ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है। अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि जिन लाभार्थियों के दस्तावेज पूर्ण नहीं है वे अपने दस्तावेज तैयार कराकर अगले कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। कैंप में कार्यालय अधीक्षक सुरेश कुशवाहा, महेश सोनी, संजय किरार, रवि कांत शर्मा, हरि शंकर मेहतेले, भानु प्रताप, शिवम मिश्रा, सराज अग्रवाल, रामकिंकर भार्गव, सोमेश, सुरेंद्र, प्रदीप व बृजेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन महावीर जैन ने किया।