झांसी। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुदेश कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार की एलआईसी द्वारा संचालित ‘वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना’ में 9.38 प्रतिशत ब्याज सुनिश्चित है। इसका लाभ लेने को कम ही समय शेष है। योजना 14 अगस्त तक ही उपलब्ध है।
शाखा क्रमांक एक में पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने बताया कि उक्त योजना के तहत साठ वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति न्यूनतम 66,665 रुपये तथा अधिकतम 6,66,665 रुपये जमा कर पांच सौ से पांच हजार रुपये आजीवन मासिक पेंशन प्राप्त कर सकता है। पेंशन प्राप्तकर्ता के जीवित न रहने पर पूरी रकम उसके नॉमिनी को वापस कर दी जाएगी। कानपुर मंडल ने इस योजना में अड़तालीस करोड़ से अधिक का संकलन किया है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में एलआईसी ने 99.68 प्रतिशत दावों का निस्तारण किया है। बीमा क्षेत्र में सर्वाधिक 31 अवार्ड एलआईसी ने हासिल किए हैं। निगम के पास 4,51,460 करोड़ की पूंजी है।