फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: क्रय केंद्र पर मूंगफली की तौल कराकर सुरक्षित रखवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। क्रय केंद्रों पर खरीद के इंतजार में कड़ाके की सर्दी में डेरा डाले किसानों की मूंगफली को जिला प्रशासन ने मंगलवार को क्रय केंद्र पर तौल कराते हुए सुरक्षित रखवा दिया। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि अभी क्रय केंद्रों की आईडी नहीं खुली है, जिससे किसान संशय में है कि उनकी मूंगफली की खरीद कब तक होगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि जनपद में मूंगफली उत्पादन से ज्यादा मंडी और क्रय केंद्रों पर खरीद होने की जानकारी पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश अथवा व्यापारियों की मूंगफली होने की आशंका के चलते क्रय केंद्रों पर 19 दिसंबर से मूंगफली खरीद बंद करा दी थी। अचानक आदेश होने पर अमरपुर मंडी में करीब एक सैकड़ा से अधिक मूंगफली के भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर आए किसानों ने मंडी में ही डेरा डाल दिया। अमर उजाला ने किसानों की पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए 24 दिसंबर को पेज चार पर ‘सर्दी में मूंगफली की रखवाली कर रहे दो किसान बीमार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। किसानों की समस्या को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों की मूंगफली की तौल कराकर क्रय क्रेंद्र पर सुरक्षित रखवा दी। इससे किसानों को उम्मीद लग गई है कि प्रशासन कुछ न कुछ फैसला उनके हित में लेगा। मूंगफली की मंगलवार तौल होने के बाद किसान वापस गांव लौट गए, उन्हें अब मूंगफली खरीद का इंतजार रह गया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें