फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बंद हो जाएंगे मूंगफली क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में चल रहे चार मूंगफली क्रय केंद्र बुधवार से बंद हो जाएंगे हालांकि अभी भी बड़ी संख्या मेें किसानों के पास मूंगफली बची हुई है। मूंगफली की सामान्य पैदावार सितंबर महीने तक हो जाती है लेकिन, इस दफे खरीद केंद्र दिसंबर में काफी विलंब से खोले गए। इनमें से पीसीयू ने भोजला एवं चिरगांव में जबकि पीसीएफ की ओर से भोजला एवं रामनगर में क्रय केंद्र खोले गए। दो महीने तक इन केंद्रों से हुई खरीद में पीसीयू ने भोजला मंडी से 226 कुंतल जबकि चिरगांव केंद्र से 360 कुंतल मूंगफली की खरीद की। इसी तरह पीसीएफ ने अब भोजला से चार हजार कुंतल जबकि रामनगर केंद्र से 8 हजार कुंतल की खरीद की। इन केंद्रों को 29 जनवरी तक के लिए खोला गया था जबकि अभी भी बड़ी संख्या में मूंगफली किसानों के पास बताई जा रही है।
विज्ञापन

तिथि बढ़ाने को विधायक ने सौंपा ज्ञापन
मूंगफली क्रय केंद्रों की समयवाधि बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कृषि विभाग के प्रमुख सचिव को लखनऊ में ज्ञापन सौंपा। विधायक जवाहर लाल ने प्रमुख सचिव को बताया कि अभी भी बड़ी संख्या में किसान क्रय केंद्रों में अपनी उपज नहीं बेंच सके हैं। इसके लिए क्रय केंद्रों को संचालित करने की समयसीमा बढ़ाई जाए। प्रमुख सचिव की ओर से केंद्र सरकार को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें