फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ व्यापारियों की व्यापारी नेताओं से तू-तू, मैं-मैं

Mon, 05 Oct 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मानिक चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान फुटपाथ पर व्यापार करने वाले दुकानदार भड़क गए। उन्होंने मानिक चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाईं। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने फुटपाथ व्यापारियों को मौके से खदेड़ दिया। हालांकि पुलिस के हटते ही वहां फिर से अतिक्रमण जमा होने लगा।
विज्ञापन


शहर के सबसे व्यस्त मानिक चौक व उससे जुड़े बाजार में फुटपाथ पर बैठे व्यापारियों व स्थायी दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर अपना सामान लगा लेने से आवागमन में परेशानी होती है। जूता व्यापारी कमल ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली पुलिस से की थी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर व्यापार मंडल के संरक्षक विनोद साहू व असलम खान की अगुवाई में अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

टीम ने सिंधी चौराहे से सर्राफा बाजार तिराहा होते हुए चंद्रशेखर आजाद तिराहे व कोतवाली तक अतिक्रमण हटवाया। पुलिस को देखते ही ठेले वाले और फुटपाथ पर बैठे अस्थायी दुकानदार पहले तो भाग गए, लेकिन पुलिस के साथ व्यापारी नेताओं को देख कर वह भड़क गए। उन्होंने एकजुट होकर व्यापारी नेताओं से अभद्रता शुरू कर दी। उनका आरोप था कि उनकी रोजी-रोटी पर डंडा चलाया जा रहा है, जबकि फुटपाथ पर कब्जा किए व्यापारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

फुटपाथ व्यापारियों को उग्र देख पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी होते ही पुलिस वापस चली गई। पुलिस के जाते ही अस्थायी दुकानदार धीरे-धीरे फिर से अपना डेरा जमाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें