फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ बनाया दोस्त का अश्लील वीडियो, दस लाख मांगे

विज्ञापन
रकम न देने पर घर में बंधक बनाकर जमकर पीटा। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
पत्नी के साथ बनाया दोस्त का अश्लील वीडियो, दस लाख मांगे
विज्ञापन

झांसी। दोस्त को घर बुलाकर अपनी ही पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर दस लाख रुपये मांगे। रकम न देने पर उसे दो दिन तक घर में बंधक बनाकर जमकर पीटा। चंगुल से छूटे पीड़ित ने चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र निवासी संजीव कुमार की पुष्पेंद्र शर्मा से दोस्ती है। 13 नवंबर को मोबाइल सही कराने की कहकर पुष्पेंद्र ने अपने घर बुलाया। आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। पूरी तरह होश आने के बाद दस लाख रुपये मांगे। जिसके न देने पर मारपीट कर उसे घर में बंधक बना लिया। दो दिन तक घर में ही बंधक बनाकर रखा। उसका गला दबाने का भी प्रयास किया गया। किसी तरह पुष्पेंद्र के चंगुल से छूटने के बाद संजीव ने विश्वविद्यालय चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें