फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को डाइट में नहीं मिलता दूध : प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में पीने के पानी की समस्या है। मरीजों की डाइट में दूध नहीं मिलता। अल्ट्रासाउंड में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगता है। ये समस्याएं बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को बताईं।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर को बताया कि मरीजों के भोजन में कमियां हैं। मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर व व्हीलचेयर तक नहीं है। वार्ड संख्या पांच, छह, सात, आठ में लिफ्ट महीनों से खराब है। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। एमआरआई की समुचित व्यवस्था नहीं है। प्राचार्य ने कहा, समस्याओं का शीघ्र निदान कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, शंभू सेन, अनिल रिछारिया, अखलाक मकरानी, प्रशांत आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें