फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के संदिग्ध मरीज का दोबारा भेजा सैंपल, अब भी हालत गंभीर

विज्ञापन
patient blood sample sent again
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज का सैंपल दोबारा जांच के लिए शनिवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ भेजा गया है। पिछली बार का सैंपल कम होने की वजह से जांच नहीं हो पाई है। इस पर केजीएमयू ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मरीज का दोबारा सैंपल भेजने के लिए कहा था।
विज्ञापन

जयपुर से लौटे बड़ागांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका पर बृहस्पतिवार की रात को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। निमोनिया हो जाने की वजह से मरीज की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है। कोरोना वायरस की आशंका होने की वजह से शुक्रवार को मरीज की नाक और मुंह के अंदर का द्रव्य निकालकर सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। सैंपल कम होने की वजह से जांच नहीं हो पाई। इस पर केजीएमयू प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज को मेल भेजकर दोबारा सैंपल भेजने के लिए कहा। शनिवार को मरीज का फिर से सैंपल लिया गया और केजीएमयू भेजा गया। अब जल्द ही रिपोर्ट आने की संभावना है। वहीं, मरीज की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
वर्जन..
केजीएमयू की तरफ से नाक और मुंह के अंदर का द्रव्य और अधिक मात्रा में मांगा गया है। इसलिए मरीज का सैंपल फिर से भेज दिया गया है। - डॉ. एनएस सेंगर, अध्यक्ष, कोरोना रिस्पांस टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें