पटेल ने देश को दिखाई एकता की राह: जैकी
झांसी। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति एवं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के साझा तत्वावधान में रविवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे कारागार मंत्री जयकुमार जैकी ने सरदार पटेल को देश को एकता की राह दिखाने वाला नेता बताया।
कारागार राज्यमंत्री ने कहा सरदार पटेल की दूरदर्शिता की वजह से भारत की सीमाओं में इजाफा हुआ। समय रहते उन्होंने देश के आंतरिक हालतों पर काबू पाया। सरदार पटेल के दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश को सुरक्षित रखा जा सकता है। बांदा-हमीरपुर सांसद आरके पटेल ने भी सरदार पटेल को मजबूत नेता बताया। कहा, देश को आगे ले जाने में सरदार पटेल की भूमिका सबसे अहम रही।
इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत सरदार पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण के साथ हुई। समाज को आगे बढ़ाने एवं मृत्युभोज न कराने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
इनमें मधुकर निरंजन, रामकिशुन, सुरेंद्र प्रकाश, शिवपाल, नंदकिशोर, गुलजारी लाल आदि मुख्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने की। इस मौके पर प्रदीप पटेल, पूरन पटेल, बसंत पटेल, बद्री पटेल, पंकज पटेल, संतोष पटेल, अरविंद पटेल, दीपू पटेल, नंदकिशोर पटेल समेत अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीके निरंजन ने किया। आखिरी में अवधेश निरंजन एवं नंदकिशोर पटेल ने संयुक्त रूप से आभार प्रकट किया।