फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पातालकोट का इंजन फेल, दो घंटे बाद हुई रवाना

Mon, 17 Aug 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पातालकोट एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से वह फेल हो गया। मंडल के सिकरौदा और मुरैना के बीच हुई इस घटना के बाद ट्रेन को खींचकर रायरू स्टेशन लाया गया, यहां से दूसरा इंजन जोड़कर उसे आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान गाड़ी करीब दो घंटे की देरी से छूटी। इंजन फेल होने के कारण इंदौर सुपरफास्ट और झेलम समेत तीन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हो गईं।
विज्ञापन

फिरोजपुर से झांसी आ रही पातालकोट एक्सप्रेस (20424) शाम करीब 4:20 बजे सिकरौदा और मुरैना के बीच किलोमीटर संख्या 1265/9-7 पर अचानक रुक गई। लोको पायलट ने जांच की तो पता चला कि बैटरी चार्ज न होने के कारण इंजन फेल हो गया है। सूचना मिलते ही ट्रेन को लूप लाइन से रायरू स्टेशन लाया गया। इसके बाद सिथौली से मालगाड़ी का इंजन मंगाकर रायरू भेजा गया और ट्रेन को करीब दो घंटे की देरी से शाम 6:14 बजे झांसी के लिए रवाना किया गया।
इस तकनीकी खामी के चलते अमृतसर से इंदौर जाने वाली इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (19326), जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस (11078) और आगरा कैंट से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जाने वाली मेमू (11808) समेत अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इंजन फेल हुआ था, जिसे बदल कर गाड़ी को सुरक्षित रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें