फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 25.4 मिलीमीटर बारिश से शहर तरबतर, मुख्य मार्गों से गलियों तक में जलभराव

Mon, 17 Aug 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को झांसी में झमाझम बारिश से शहर की गलियों में जलभराव हो गया। दिनभर में 25.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, तापमान लुढ़कने और ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही के साथ ही बीच-बीच में हल्की धूप भी निकलती रही। दोपहर दो बजे के बाद आसमान में घने काले बादल छाने शुरू हुए। ठंडी हवा भी चलने लगी। तीन बजे के बाद झमाझम पानी गिरना शुरू हो गया। फिर शाम छह बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम पानी गिरता रहा। बारिश सिर्फ महानगर में ही नहीं हुई। बल्कि, पूंछ, मोंठ, चिरगांव, बड़ागांव समेत कई ग्रामीण इलाकों में भी पानी गिरा।
बारिश के चलते नरिया बाजार, गंदीगर का टपरा, पंचकुइया, मेहंदीबाग, थापकबाग, पठौरिया समेत शहर की कई आंतरिक इलाकों में जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास, जेल चौराहा, पुलिस लाइन के सामने, जीआईसी के सामने, ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के पास समेत मुख्य मार्गों पर भी पानी भर गया। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि झांसी में आगामी एक-दो दिन और बारिश के आसार हैं। हालांकि, कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, रविवार को दिन का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

अब तक सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश

जनपद में अब तक सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है। आईएमडी के अनुसार एक जून से 16 अगस्त तक जनपद की औसत बारिश 478.9 मिलीमीटर है। इसके सापेक्ष अब तक 264.2 मिलीमीटर पानी गिर चुका है। मानसूनी सीजन खत्म होने में लगभग एक महीने का समय बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें