फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में पाटलीपुत्र ने की टीम ने तक्षशिला को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हो गया। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता भी हुई। पाटलीपुत्र ने तक्षशिला की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक गौरव मिश्रा, चेयरमैन नीरज खत्री, चेयरपर्सन अनु मिश्रा, प्रधानाचार्य एस रिजवी ने किया। विद्यार्थियों ने एरोबिक्स, कला और शिल्प मिट्टी के बर्तन, बैडमिंटन क्लब, बास्केटबॉल, शतरंज, कंप्यूटर, नृत्य, कंप्यूटर कोडिंग, अंग्रेजी रंगमंच, ईवीएस, फुटबॉल, साइंस आदि क्लबों ने समर कैंप बीट द हीट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह में प्री प्राइमरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हुनर को पेश किया। छात्रों द्वारा बनाए गए सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विज्ञान क्लब के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें