फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में घुसते ही चीख पड़े पड़ोसी: फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, पीछे छोड़ गई सवाल क्यों दे दी जान?

Fri, 24 Mar 2023 04:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

गुरुवार को मां मजदूरी पर गई थी, जबकि बड़ी बहन काम पर गई थी। शाम को पड़ोसी घर पर गए तो मुस्कान फंदे पर लटकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सिमरहा गांव में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी बड़ी बहन और मां काम पर गए थे। पड़ोसी किसी काम से घर पर पहुंचे तो छात्रा कमरे में लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

सदर बाजार निवासी मुस्कान पाल (18) सिमरहा गांव की मथुरा कॉलोनी की रहने वाली थी। मौसेरे भाई अजय ने बताया कि मुस्कान 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी। गुरुवार को मां मजदूरी पर गई थी, जबकि बड़ी बहन काम पर गई थी। शाम को पड़ोसी घर पर गए तो मुस्कान फंदे पर लटकी थी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। अजय का कहना है कि मुस्कान ने फांसी क्यों लगाई, इसका किसी को कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

मुस्कान के पिता श्यामलाल नवंबर में दीपावली के बाद भाईदूज पर रतनगढ़ वाली माता के दर्शन करने गए थे। बाइक से लौटते वक्त चिरुला के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। तीन बहनों में मुस्कान सबसे छोटी थी। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें