फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अंत्योदय एक्सप्रेस से फतेहपुर जा रहे यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुंबई में करता था काम, तबीयत खराब होने पर वापस आ रहा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। अंत्योदय एक्सप्रेस में मुंबई से फतेहपुर जा रहे यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन उसका शव लेकर फतेहपुर लौट गए।
विज्ञापन

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव निवासी विपिन कुमार (31) पुत्र हीरालाल मुंबई में काम करता था। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों से विपिन की तबीयत खराब चल रही थी। वह 25 अप्रैल को मुंबई से अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर फतेहपुर लौट रहा था। उसका दोस्त रामभवन भी साथ में था। ट्रेन के झांसी स्टेशन पहुंचने से पहले उसके सीने में दर्द शुरू हो गया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। शुक्रवार रात झांसी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर डॉक्टरों ने विपिन का चेकअप किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने पर फतेहपुर से उसके परिजन भी यहां पहुंच गए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के मुताबिक विपिन अविवाहित था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें