फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जयंती पर किया विप्रों का सम्मान

Tue, 10 May 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
prshuram jyanti, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती के अवसर पर नगर में विविध आयोजन हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया, साथ ही मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

श्री गिर्राज जी सेवा समिति के तत्वावधान में बड़ाबाजार में मालिनों के चौराहे पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, राकेश सेन, अवध नाछोला, कौशल चौधरी, राजकुमार टकसारी आदि मौजूद रहे।

ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में विप्र जनों को ब्राह्मण भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर आर एन शर्मा, कैलाश तिवारी, छोटेलाल पाठक, विवेक दुबे, पी के त्रिवेदी आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सर्व ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में मेहंदी बाग में लक्ष्मीनारायण व्यास के मुख्य आतिथ्य में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर लखनलाल समाधिया, राजेंद्र दीक्षित, महेश मिश्र, एम डी द्विवेदी, एस एन तिवारी आदि मौजूद रहे।

तोपखाना बाजार में बाल्मीकि समाज द्वारा परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्षद दर्शन सिंह बाल्मीकि, हेमंत, संजय, अमन बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
श्री ढिलवारी हनुमान मंदिर घासमंडी में प्रेरणा गीत संध्या आयोजित की गई, जिसमें अशोक खरे, अनुराग तिवारी, शरद शर्मा, अभिषेक साहू, विवेक आदि उपस्थित रहे।

रायकवार समाज द्वारा शिव मंदिर प्रेमगंज में रामचरित मानस पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कैलाश नारायण रायकवार, दुर्गाप्रसाद, रामप्रसाद, रमेश रायकवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परशुराम जयंती पर गोंदू कंपाउंड स्थित शिव मंदिर पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

इस अवसर पर अनिल सुडेले, राजेंद्र सहारिया, शशिकांत द्विवेदी, राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
आर्य समाज जनजागरण समिति के तत्वावधान में वैदिक यज्ञ हुआ। इस अवसर पर रामगोपाल, सुभाष चंद्र, लक्ष्मण प्रसाद, रमेश चंद्र, रामचरन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें