फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क से होगी पानी बचाने की शुरूआत

Mon, 09 Jul 2018 01:01 AM IST
amarujala
विज्ञापन
park, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
सूखा से जूझते बुंदेलखंड में पानी के संरक्षण के लिए नगर निगम पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाएगा। इसकी शुरूआत सीपरी बाजार के कारगिल पार्क से होगी। प्लांट के माध्यम से बरसात का पानी जमीन में स्टोर किया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पिछले दिनों नगर निगम में आए थे, उन्होंने पानी का संचय करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाने पर जोर दिया था, ताकि भूजल को रिचार्ज हो, जिससे पानी की कमी को दूर किया जा सके। नगर निगम ने इसकी शुरूआत कारगिल पार्क से करने का निर्णय लिया है। बरसात के पानी से भूजल रीचार्ज करने के लिए छत के पानी के स्थान पर मैदानी क्षेत्र में एकत्रित होने वाले पानी को चैंबर बनाकर मेन टैंक तक पहुंचाया जाएगा। कारगिल पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाने का निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यह पार्क पूरी तरह से पक्का है और इसमें पानी रुकता नहीं है। कारगिल पार्क के बाद अन्य पार्कों में सिस्टम लगाया जाएगा।

नगर निगम में सिस्टम लगा
नगर निगम ने बरसात के पानी को स्टोर करने के लिए कार्यालय परिसर से इसकी शुरूआत की है। इसी सप्ताह सिस्टम काम करने लगेगा, जिससे कार्यालय की बिल्डिंग पर बरसने वाला पानी स्टोर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम?
बरसात के पानी को स्टोर करने या ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने के लिए इस पद्धति को अपनाया जाता है। घरों की छत से गिरने वाले पानी को एक पाइप के जरिये चैंबर तक लाया जाता है। डी-सिल्ट के लिए दो से चार चैंबर बनाए जाते हैं, जिससे गंदगी सिल्ट टैंक में रह जाती है। इसके बाद मुख्य टैंक में पानी को शुद्ध बनाने के लिए तीन स्टेप प्रोसेस अपनाया जाता है। मुख्य टैंक में ऊपरी सतह पर बड़े पत्थर, उसके नीचे बालू होती है। इस मुख्य टैंक से पानी को स्टोरेज टैंक में उपयोग के लिए स्टोर किया जा सकता है अन्यथा ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने के लिए मुख्य टैंक में एक पाइप डाला जाता है, जो पानी को जमीन के अंदर तक पहुंचाता है।

कारगिल पार्क में करेंगे प्रयोग
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की शुरूआत सीपरी बाजार के कारगिल पार्क से करेंगे। इसका एस्टीमेट बनाया जा रहा है। अगले साल से अन्य पार्कों में सिस्टम लगवाएंगे।
- एलएन सिंह, मुख्य अभियंता  

पानी की कमी दूर होगी
बुंदेलखंड में छोटे एक्यूफर (अंडरग्राउंड पानी के स्रोत) हैं। इस कारण गर्मियों में हैंडपंप सूख जाते हैं और बरसात होने के बाद दोबारा पानी देने लगते हैं। यदि, घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं तो कुछ हद तक इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

- श्याम वीर सिंह, भूगर्भ जल विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें