फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक का घेराव, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज के आवासीय छात्र-छात्राओं ने रविवार को गेट नंबर दो पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। निदेशक पर छात्रा के साथ हुई घटना को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। दोपहर में निदेशक मौके पर पहुंचे तो छात्र-छात्राओं ने घेराव कर नारेबाजी तेज कर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
शनिवार को कॉलेज की एक छात्रा अपनी तबियत खराब होने पर दो दिन की छुट्टी स्वीकृत कराने के लिए सुबह करीब 1ॅ0.30 बजे प्रशासनिक भवन शार्टकट रास्ते से जा रही थी। छात्रा का कहना है कि रास्ते में किसी ने पीछे से स्प्रे कर दिया, जिससे वह अचेत हो गई। होश आने पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद निदेशक ने मौके पर पहुंचकर छात्रा से कोई हालचाल तक नहीं पूछा। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय मामले को नजरअंदाज किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नवाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब काफी देर तक कॉलेज प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा तो छात्र-छात्राओं की नारेबाजी तेज होने लगी। दोपहर करीब एक बजे निदेशक डॉ. अंशुल जैन मौके पर पहुंचे। वहीं, निदेशक का कहना है कि जैसे ही मामले की जानकारी हुई, पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। लापरवाही बरतने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें